तरकुलवा ने तरुवनवा को पांच विकेट से हराया

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत महंथ त्रिवेणी पर्वत इंटर कॉलेज बिशनपुरा बाजार के प्रांगण में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन शुक्रवार के मैच में तरकुलवा ने तरुवनवा को पांच विकेट से हराया। टॉस जीत कर तरकुलवा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी तरुवनवा की टीम 12 ओवर में 8 विकेट पर 127 रन बनाई। जिसमें सागर ने 24 ,दिलशाद ने 33 एवं प्रवीन ने 23 रन बनाया। तरकुलवा की तरफ से रणबीर ने चार और तौकीर ने दो विकेट लिए। दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी तरकुलवा की टीम ने 9 ओवर में ही 128 रन बना कर मैच जीत लिया ।जिसमें इमामुद्दीन ने 58 रन की नवाद पारी खेली,योगेश 24 तथा टीपू ने 18 रन की पारी खेली।मैच का उद्घाटन डॉ मेराज अंसारी ने फीता काट कर किया।उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।मैच में अंपायर सोनू अंसारी व अजय यादव रहे।स्कोरर इमामु रहे।कमेंट्री उरैश बाहुबली ने किया।आयोजक विकास यादव,विपिन ठाकुर,लक्की,सगीर, साहिल,अरमान,अमन आदि ने किया।

Karan Pandey

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

14 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

14 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

15 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

15 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

15 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

15 hours ago