टैंकर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

टैंकर और ट्रक चालक दोनों की हालत नाजुक बहराइच के लिए किए गए रेफर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l पयागपुर सुबह बहराइच गोंडा मार्ग पर स्थित ग्राम झाला तरहर गांव के सामने सवारी से भरी टेंपो को बचाने के चक्कर में दो आमने-सामने ट्रक व पेट्रोल से भरा टैंकर का जोरदार टक्कर हो गया।जिसमें दोनों वाहनों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें फौरन स्थानीय सीएचसी पयागपुर पहुंचाया गया। जहां दोनों वाहन के,ड्राइवरों की हालत चिंताजनक होने के कारण जिला मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। गोंडा की तरफ से पेट्रोल लेकर रुपईडीहा जा रहा टैंकर का चालक इस्लाम उम्र 60 वर्ष क्लीनर प्रताप उम्र 38 वर्ष जैसे झाला गांव के पास पहुंचे कि बहराइच के तरफ से आ रहे ट्रक चालक राजेंद्र यादव निवासी देवरिया की गाड़ी एक टेंपो चालक को बचाने के चक्कर में आमने सामने टक्कर हो गया जिसमें क्लीनर सहित तीन लोग घायल हो गए | वही दोनों वाहन चालकों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। सीएचसी अधीक्षक में विकास वर्मा ने बताया कि वाहन चालकों की हालत खराब होने के नाते जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

7 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

7 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

7 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

7 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

7 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

8 hours ago