एम वाई उस्मानी इंटर कालेज में हुआ नए मतदाताओं के पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र उतरौला की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार को एम वाई उस्मानी इंटर कालेज में नए मतदाताओं के पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
बतौर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सुमित सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि इस लोकतांत्रिक देश की बुनियादी तत्व युवा हैं। जो अखंड भारत के नागरिक होकर मतदाता के रूप में जुड़े हुए हैं। देश में एकल नागरिकता की प्रथा है, जिसमें सभी जाति व धर्म को बराबर का अधिकार मिला है। इस अभियान को मिशन के रूप में चलाने की जरूरत है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में 9 नवंबर से 8 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाकर दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्रधानाचार्य अबुल हाशिम कहा कि लोकतंत्र में युवाओं का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है। तभी सशक्त राष्ट्र की श्रेणी की तरफ अग्रसर होंगे। जो युवक एक जनवरी 2023 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हो व निर्वाचक नामावली में उनका नाम दर्ज नहीं है। ऐसे लोग अपने मतदेय स्थल पर पहुंच कर अपना नाम दर्ज कराते हुए मतदाता पहचान पत्र प्राप्त कर लें। मत देना सबका मौलिक अधिकार है। मास्टर मलिक अफजाल, शाहनवाज समेत अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

9 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

9 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago