तमकुहीराज ने मुजफ्फरपुर को 3-0 से हराया

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विकास खण्ड के बरवाराजापाकड़ में सीताराम चौराहा खेल मैदान में, संजय क्लब बरवाराजापाकड़ के तत्वावधान में आयोजित 43 वें सात दिवसीय अंतर्राज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को हुए प्रदर्शनी मैच में, जूनियर राज हाइवे स्पोर्टिंग क्लब तमकुहीराज यूपी की बी टीम ने इलेवन स्टार मुजफ्फरपुर बिहार की बी टीम को 3-0 से पराजित किया। शुक्रवार को खेले गए मैच में मध्यांतर के ठीक पहले 28 वें व 29 वें मिनट में तमकुहीराज के खिलाड़ियों ने गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। खेल के अंतिम मिनट में तमकुहीराज के की तरफ से तीसरा गोल हुआ। जो अंत तक कायम रहा। तमकुहीराज की तरफ से कु. प्रियंका गुप्ता व मुजफ्फरपुर की तरफ से कु. रिशु प्लेइंग इलेवन में शामिल रहीं। इसके पूर्व मुख्य अतिथि राजपति कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। रेफरी श्यामानंद, लाइनमैन ज्ञानप्रकाश चौहान, ऐनुल्लाह अंसारी ने मैच संपन्न कराया। उद्घोषक रमाकांत पाण्डेय व महमूद अंसारी रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष मुन्नीलाल प्रसाद, प्रधान अशोक पाल, प्रधान डा. वीरेंद्र प्रसाद, नंदकिशोर कुशवाहा, भुआल गोंड, महमूद अंसारी, राजीनंद प्रसाद, लाल पहाड़ी कुशवाहा, मंशी अंसारी, धर्मेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कुशवाहा, रामाज्ञा गुप्ता, मंगरु चौहान, रामानंद कुशवाहा, चंदन प्रसाद, सोनू पाण्डेय, पप्पू तिवारी आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

6 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

7 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

7 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

7 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

7 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

7 hours ago