रुद्रपुर स्थित गायघाट का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

31 मार्च तक कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने रुद्रपुर तहसील में राप्ती नदी के बायें किनारे पर स्थित गायघाट तटबंध पर बाढ़ नियंत्रण की दृष्टि से पारगम्य स्पर,अर्टिकुलटिंग मैट्रेस व जियो बैग पीपी गैबियन कटान रोधी परियोजना का निरीक्षण किया। मौके पर कार्य होता हुआ मिला। 12 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत वाली इस महत्वपूर्ण परियोजना में 280 मीटर आर्टिकुलटिंग मैट्रेस व जियो बैग लगाने का कार्य तथा 25 मीटर अपर स्ट्रीम एवं डाउन स्ट्रीम कटानरोधी कार्य होना है। इसमें 155 मीटर ग्राउटिंग का कार्य हो चुका है।
जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण की दृष्टि से यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। परियोजना को प्रत्येक दशा में 31 मार्च तक पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से भी संवाद किया और क्षेत्र में बाढ़ के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष गत वर्ष की तुलना में और बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर एसडीएम रुद्रपुर ध्रुवकुमार शुक्ला, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड एनके जाडिया सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpshomnath

Recent Posts

उमेशचंद का दबदबा, लगातार आठवीं बार संभाली संगठन की कमान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की घुघली ब्लॉक इकाई का चुनाव…

10 minutes ago

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

11 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

12 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

12 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

13 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

13 hours ago