Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

छात्रों को दी गई संस्कृति और सभ्यता का पालन करने की सलाह

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) l अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् देवनगर जिला द्वारा मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह श्री रैनाथ ब्रह्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया ।
जिसमें दसवीं , बारहवीं व स्नातक के कुल 622 प्रतिभावान छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है ।
इस अवसर के मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपाधीक्षक अंशुमान श्रीवास्तव जी व अभाविप की प्रान्त अध्यक्ष प्रोफेसर सुषमा पाण्डेय रहीं ।
कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक अंशुमान श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षा अहम भूमिका निभाती है आप सभी प्रतिभावान छात्रों से ही राष्ट्र निर्माण सम्भव है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छात्रों की प्रतिभा को और परिपक्व करती है । उन्होंने आगे छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी अपने शैक्षिक निरंतरता को बनाये रखते हुए आगे देश की सेवा करिये ।
सुषमा पाण्डेय ने कहा कि छात्र कल का नहीं आज का नागरिक है । समाज में होने वाली कोई भी घटना छात्र को सीधे प्रभावित करती है इसलिये छात्रों को पढ़ाई के साथ एक अच्छे नागरिक का कर्तव्य भी निभाना चाहिये । जिला प्रमुख अजय मिश्र ने कहा की प्रोत्साहन से छात्रों की प्रतिभा में निखार होता है।
कार्यक्रम का संचालन आदर्श तिवारी ने किया । इस दौरान दिनदयाल मिश्र , जिला सह संयोजक सोनाली सोनकर , जिला संगठन मंत्री अमर्त्य सुंदरम् , नगर अध्यक्ष गोपाल जी त्रिपाठी , तहसील संयोजक अमित मिश्र , अभिलाष मिश्र , सूरज गुप्ता , सच्चिदानंद पाण्डेय , विपुल पाण्डेय , सचिन पासवान , रितिका पाण्डेय , ऋचा पाण्डेय ,आयुष मिश्र आदि मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments