विज़न व मिशन को आमजन के बीच लेकर जाएं: डॉ. संजय निषाद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के प्रभारी मंत्री व मत्स्य पालन मंत्री ॉ. संजय कुमार निषाद ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विज़न व मिशन को आमजन के बीच लेकर जाएं। किसी भी दशा में आमजनमानस का विश्वास कायम रहना चाहिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि विश्व के 20 देशों का नेतृत्व करना हमारे लिए गौरव की बात है। प्रदेश की बेहतर कानून एवं शान्ति व्यवस्था का परिणाम है कि हम 01 ट्रिलियन अर्थ व्यवस्था की ओर पूरी मज़बूती के साथ बढ़ रहे हैं। अर्थ व्यवस्था में अपना प्रदेश पांचवे स्थान पर है। हमारा प्रयास होगा कि हम मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश की नम्बर वन अर्थ व्यवस्था बनें।

प्रभारी मंत्री डॉ. निषाद ने कहा कि प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को चार चांद लगाये जाने हेतु प्रदेश में 10 से 12 फरवरी 2023 तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर्स समिट की धूम देश और विदेश में है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि प्रयास करें कि उनके माध्यम से आमजन की समस्याओं का समयबद्धता के साथ निस्तारण हो। भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित विकासपरक व जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे। बैठक के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का तत्परता के साथ निराकरण कराए जाने के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

उन्होंने सभी का आहवान किया कि जनप्रतिनिधि व अधिकारी बेहतर टीम भावना के साथ कार्यग् करते हुए आकांक्षात्मक जनपद को विकास के पथ पर आगे ले जाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह,एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी,सदर की विधायक अनुपमा जायसवाल,बलहा की विधायक सरोज सोनकर व नानपारा के विधायक राम निवास वर्मा तथा क्षेत्र पंचायत प्रमुखगण व उनके प्रतिनिधि मौजूद, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. सिंह,पीडी डीआरडीए पी.एन. यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे l

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

3 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

5 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

6 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

6 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

6 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

6 hours ago