शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जैतीपुर कस्बे में चल रही श्रीराम जानकी रामलीला मेला में, सोमवार को राम जन्म लीला का मंचन किया गया।रामलीला गणेश वन्दना के साथ शुरू हुई।लीला देखकर दर्शक भाव विभोर हो गये,रामलीला में दिखाया गया कि अयोध्या में महाराज दशरथ के संतान न होने पर काफी परेशान होते हैं,उन्हें चिंता सताती है कि अब उनके कुल को कौन आगे बढ़ाएगा।उनका राज पाठ कौन चलाएगा,तभी वह अपनी समस्या कुल गुरु वशिष्ठ ऋषि को बतातेेे है कि, गुरुदेव मुझे अब तक कोई संतान की प्राप्ति नहीं हुई, इस पर गुरुदेव उन्हें संतानोत्पत्ति के लिए यज्ञ कराने का निर्देश देते हैं। श्रृंगी ऋषि द्वारा पुत्रोष्ठि यज्ञ प्रारंभ कराया जाता है।यज्ञ सम्पन्न होने पर ऋषि श्रृंगी ने तीनों रानियों को चारु भेंट करते हुए, महाराज दशरथ को पुत्र प्राप्ति का आशीर्वाद दिया। दीनबंधु दीनानाथ भगवान विष्णु कौशल्या के यहां जन्म लेते हैं,भगवान के प्रकट होते ही अयोध्या में हर्षोल्लास छा जाता है। बाद में सभी चारों पुत्रों का नामकरण संस्कार किया जाता है।
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…