सभी ब्लैकस्पॉट पर जल्द लग जाए टेबल टॉप व साइन बोर्डः जिलाधिकारी

  • जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिये निर्देश
  • कहा, यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई तेज हो

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चिन्हित ब्लैकस्पॉट पर सभी वह कार्य हो जाए, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आए। सभी ब्लैक स्पॉट पर टेबल टॉप एवं साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगवा दिया जाए। उन्होंने हेलमेट, सीटबेल्ट का प्रयोग, मोबाइल चलाते समय वाहन चलाना, गलत साईड में गाड़ी चलाने पर सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही यातायात नियमों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने की दिशा में कार्यवाही पर विशेष जोर दिया।
जिलाधिकारी ने पूर्व में हुई बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की। वर्ष 2022-23 में चिन्हित ब्लैकस्पॉट पर क्या कार्य हुए, इसकी विस्तार से जानकारी ली। कहा कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में साइन बोर्ड, डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर जल्द से जल्द लगवाकर अवगत कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक व बीएसए के माध्यम से सभी विद्यालयों में परिवहन यान समिति की बैठक करा लिया जाए। छात्राओं को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। रोड सेफ्टी पॉलिसी 4ई (इंजिनियरिंग, इनक्रोचमेंट, एजुकेशन, इमरजेंसी केयर) के अन्तर्गत इमरजेंसी केयर से सम्बन्धित विन्दुओं पर गंभीरता से सूचना देने का निर्देश सीएमओ को दिया गया। बैठक में एएसपी दुर्गाप्रसाद तिवारी, एआरटीओ अरूण कुमार राय सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

बिना फिटनेस के नहीं चलना चाहिए कोई वाहन

जिलाधिकारी ने विशेष जोर देकर कहा कि विद्यालय वाहनों की फिटनेस की जांच कर ली जाए। बिना फिटनेस के कोई भी वाहन नहीं चलना चाहिए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय परिवहन यान समिति की बैठक करा ली जाए। विद्यालय वाहन के चालकों का चरित्र व लाइसेंस की भी जांच करा ली जाए। ये सब कार्यवाही दस दिन के अंदर हो जाए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

✍️ प्रेम का रंग – त्याग, सहिष्णुता और ईमानदारी की प्रेरक कविता

प्रेम का रंग चढ़ता चला गया,यूँ लगा कि दुनिया हमारी है,त्याग का यत्न जब सीखा…

30 minutes ago

बेखौफ चोरों का तांडव: 250 केवी ट्रांसफार्मर न चुरा पाने पर 400 लीटर तेल पार, इलाके की बिजली ध्वस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब चौराहे पर…

31 minutes ago

परीक्षा के दिन लापता हुईं चार छात्राएं सीडब्ल्यूसी की निगरानी में मिलीं सुरक्षित

पलामू जिला पुलिस ने लापता चार नाबालिग छात्राओं को किया रेस्क्यू, मैट्रिक परीक्षा के दौरान…

35 minutes ago

पुरंदर संधि से आगरा दरबार तक: शिवाजी की ऐतिहासिक यात्रा

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा लेख डेस्क)महाराष्ट्र का वर्तमान छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व नाम औरंगाबाद) इतिहास के…

1 hour ago

खेरिया एयरपोर्ट पर तेज निर्माण, आगरा को मिलेगी नई हवाई पहचान

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा सिविल एयरपोर्ट को आधुनिक हवाई सेवाओं से जोड़ने की दिशा…

1 hour ago

गौआश्रय स्थल मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति, दोषियों पर होगी कार्रवाई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सक्सेना चौक पर सामने आए गोवंश अस्थि प्रकरण को लेकर जिला…

2 hours ago