Tuesday, February 17, 2026
HomeUncategorized"धर्म, शक्ति और न्याय के प्रतीक: भगवान परशुराम से प्रेरणा लें"- विश्व...

“धर्म, शक्ति और न्याय के प्रतीक: भगवान परशुराम से प्रेरणा लें”- विश्व सनातन संघ

उत्तराखंड (राष्ट्र की परम्परा)। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर विश्व सनातन संघ के उत्तराखंड प्रभारी बेणीराम उनियाल ने सभी को शुभकामनाएं दी और भगवान परशुराम जी के जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा की भगवान परशुराम, विष्णु के छठे अवतार, शक्ति, संयम और न्याय के प्रतीक माने जाते हैं। उन्होंने अन्याय और अधर्म के विरुद्ध कभी समझौता नहीं किया और सदैव धर्म की स्थापना हेतु कार्य किया। उनके जीवन से यह संदेश मिलता है कि ज्ञान और शक्ति का उपयोग सदैव सत्य और न्याय के पक्ष में होना चाहिए। भगवान परशुराम जी के शौर्य, तप और विद्वत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों का पालन करते हुए समाज में समानता, सेवा और सदाचार की भावना को मजबूत करें। इस का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि भगवान परशुराम के जीवन से मिली प्रेरणा को सामाजिक जागरूकता और कर्तव्यबोध में बदलना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments