बरवाराजापाकड़ में तैराकी प्रतियोगिता, बरसाने की होली व मैराथन का होगा आयोजन

  • कुशीनगर महोत्सव
  • 13 नवंबर व 15 नवंबर को होगा आयोजन

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)09 अक्टूबर..

वर्ष 2022 में कुशीनगर महोत्सव का आठवां संस्करण आयोजित होगा। पूर्व में यह कार्यक्रम सात दिनों तक चलता था। इस वर्ष यह 15 दिनों तक चलेगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार विनय राय के नेतृत्व में आगामी 6 नवंबर माह से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव के अंतर्गत तमकुही के बरवाराजापाकड़ में जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता, बरसाने की होली, महिला व पुरुष मैराथन की आयोजन होगा।

रविवार को आयोजन समिति के शैलेंद्र तिवारी व अमित शाही ने बरवाराजापाकड़ के आयोजन स्थल पर स्थानीय सदस्यों के साथ बैठक कर आयोजन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की। शैलेंद्र तिवारी व अमित शाही ने बताया कि 13 नवंबर को दिन में 11 बजे से बहुरिया टोला के हनुमान सरोवर में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसी दिन सायं सरोवर तट पर स्थित राम जानकी शिवमंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व बरसाने की होली होगी। 15 नवंबर को दुमही स्थित पूर्व मंत्री स्व. गेंदा बाबू के जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद बलिदानी चंद्रभान चौरसिया के समाधिस्थल से बभनौली तक 4 किमी महिला धावकों का मैराथन, सीताराम चौराहा स्थित खेल मैदान से बनरहा तक 6 किमी पुरुष धावकों का मैराथन होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए चर्चा के दौरान ओमप्रकाश जायसवाल, लालबिहारी पटेल, मृत्युंजय पांडेय, जेपी वर्मा, विनोद सोनी हरिओम, अशोक पटेल, रमेश गोंड आदि उपस्थित रहे।

संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

3 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

4 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

4 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

4 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

4 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

5 hours ago