मीठे कड़वे बोल : झोल या अनमोल

किसी के बोल में मिठास होती है,
पर उसकी नियत में खोट होती है,
किसी किसी के बोल कड़वे होते हैं,
पर उनकी नियत अनमोल होती है।

भाई साहब यह दुनिया तो गोल है,
यहाँ अक्सर सबके डबल रोल हैं,
कोई अपना बनकर झाँसा देता है,
कोई बिना झाँसे के ही लूट लेता है।

धर्म के नाम की यहाँ माला जपते हैं,
धर्म को धर्म से वही जुदा भी करते हैं,
धर्म स्वार्थ का समर्थन नहीं करता है,
धर्म सबको त्याग हेतु प्रेरित करता है।

धर्म की राह पर आगे बढ़कर तो देखो
अर्थ और काम से मोक्ष मिल जाता है,
धर्म से प्रेम व द्वेष त्याग कर तो देखो,
अच्छा इंसान हर मोड़ पर मिलता है।

ज़िन्दगी अपना रूप बदलती रहती है,
इसलिए अभिमान से बचना चाहिये,
बुलंदियों पर पहुँचना अच्छी बात है,
पर उसके बाद गुनाह एक बड़ा पाप है।

सारे झगड़े ऐसे खत्म कर देना चाहिए
बिना दोष के भी हाथ जोड़ना चाहिये,
हाथ जोड़ने से तनाव ख़त्म होते हैं,
दूरियाँ मिट जाती, रिश्ते सुदृढ़ होते हैं।

मैं को यदि हम में बदल सकते हों,
और हम अहम् से दूर रह सकते हों,
तो विपरीत समय भी साथ निभाता है,
वरना समय नामोंनिशाँ मिटा देता है।

अनुभव कहता है कि बोल मीठे न हों
तो अक्सर हिचकियाँ भी नहीं आती हैं,
बिना मिठास आदित्य इंसान क्या,
घर में चींटियाँ भी नहीं आती हैं।

डा. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@somnath

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

7 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

7 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

7 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

7 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

8 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

8 hours ago