Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनव निर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को

नव निर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगर पालिका परिषद देवरिया की नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन देवरिया क्लब, टाउन हॉल के पीछे 26 मई, शुक्रवार को दिन के 11 बजे सुनिश्चित है।
इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नगर पालिका देवरिया की नव निर्वाचित चेयरपर्सन अलका सिंह द्वारा पालिका क्षेत्र की समस्त सम्मानित जनता एवं अन्य अधिकारीगणों को आमंत्रित किया गया है।
शपथ ग्रहण समारोह में नगर पालिका देवरिया के नव निर्वाचित अध्यक्ष अलका सिंह को अपर जिला अधिकारी प्रशासन नागेंद्र कुमार सिंह के द्वारा समस्त सम्मानित जनता के समक्ष शपथ दिलाया जाएगाl इसी दौरान वार्ड सभासदों को भी शपथ दिलाई जाएगी।
नव निर्वाचित अध्यक्ष अलका सिंह ने शपथ ग्रहण समारोह में सभी नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments