Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविजयादशमी के अवसर पर स्वयंसेवक संघ ने मनाया स्थापना दिवस

विजयादशमी के अवसर पर स्वयंसेवक संघ ने मनाया स्थापना दिवस

जैतीपुर /शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
विजयदशमी के पावन पर्व पर कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शस्त्र पूजन भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ओमपाल सिंह ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है, जो हिन्दू समाज को एक करने का काम करता हैं। संघ द्वारा वर्ष भर समाज के बीच रहकर समाज हित मे समाज परिवर्तन का काम करता है। संघ द्वारा वर्ष में छः उत्सव मनाए जाते हैं। राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर समाज मे स्वयंसेवक कार्य करता है। उन्होंने संघ विषय को सबके समक्ष गहनता से रखा,कहा कि प्रत्येक हिन्दू परिवार से एक स्वयंसेवक बनकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के समापन उपरांत शस्त्र पूजन का कार्य किया गया।कार्यक्रम में पुजारी शक्ति नाथ शक्ति मचकेंद्र सिंह,मदनपालसिंह, ब्रह्मा शंकर मिश्रा, माधव मिश्रा,मुन्ना कुशवाह,अनिल पाठक,गुड्डू सिंह,सुखराम सिंह आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments