सजीव देवी गृह लक्ष्मी की पूजा कर स्वामी प्रसाद मौर्य ने मनाई दीपावली

एक नई व नेक शुरूआत

गोविन्द प्रताप मौर्य/लखनऊ/(राष्ट्र की परम्परा)।विभिन्न राजनीतिक दलों में महत्त्वपूर्ण विभागों के कैबिनेट मंत्री रहे व वर्तमान में समाजवादी पार्टी के बड़े कद के नेता एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने दीपावली के अवसर पर एक नई व नेक पहल की है,उन्होंने बताया कि देवता और देवी हर एक इंसान में हैं तो सबसे पहले हमें इन्सान की पूजा करनी चाहिए,इसी क्रम में दीपावली में माँ लक्ष्मी के स्वरूप अपने अपने घरों की गृह लक्ष्मी की सभी को पूजा करनी चाहिए,जो हर परिस्थिति में चाहें सुख हो या दुःख, सुबह हो या शाम या फिर देर रात सभी घर वालों का ख्याल रखतीं हैं, उस देवी की पूजा करनी चाहिए।

हमने भारत सहित पुरे विश्व में चार-हाँथ, आठ-हाँथ, हजार-हाँथ व तीन सिर, चार सिर, दस सिर वाले को आज तक पैदा होते न ही देखा है और न ही विज्ञान मान्यता देता है। इसलिए आरती उतारकर सच्ची व सजीव देवी गृह-लक्ष्मी (घरवाली) की पूजा कर दीपावली मना रहा हूँ।
क्योंकि यह वह लक्ष्मी है जो सबके सोने के बाद सोती है और सब के जागने से पहले जागती है और घर-परिवार को सुख-समृद्धि व संपन्न बनाने में रात-दिन लगी रहती है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

6 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

18 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

18 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

18 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

18 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

18 hours ago