ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे, 28 अक्टूबर को ले सकते हैं शपथ

एजेंसी ऋषि सुनक पर ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को सुधारने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। पिछले कुछ दिनों से ब्रिटेन की राजनीतिक हालात ही खराब है जिसे स्थिर करने की भी जिम्मेदारी ऋषि सुनक की ही ऊपर होगी। ऋषि सुनक बोरिस जॉनसन की सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं। कोरोना महामारी के दौरान ऋषि सुनक के कार्यों की खूब सराहना की गई थी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की रेस में उनका नाम सबसे आगे चल रहा था। आज उनके नाम पर फैसला हो गया। भारत के लिए ऋषि सुनक का ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनना किसी दिवाली गिफ्ट से कम नहीं है।

इससे पहले लिज ट्रस से पीछे रहने की वजह से वह प्रधानमंत्री नहीं बन सके थे। ऋषि सुनक को 180 से ज्यादा सांसदों का समर्थन मिला। पेनी मोरडॉन्ट समर्थन में काफी पीछे रह गई। जिसके बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। खबर के मुताबिक 28 अक्टूबर को शपथ ले सकते हैं। इससे पहले बोरिस जॉनसन भी प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गए थे। इसके बाद से यह तय माना जा रहा था कि ऋषि सुनक ही ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे। बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद लिज ट्रस ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनी थीं। हालांकि उन्होंने भी 45 दिनों में ही इस्तीफा दे दिया।आपको बता दें कि ऋषि सुनक भारतीय उद्योगपति नारायण मूर्ति के दामाद हैं। 

Editor CP pandey

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

2 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

2 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

2 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

2 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

2 hours ago