मईल / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।देवरिया जिले मईल थाना क्षेत्र में अन्तर्गत ग्राम नरसिंहडाढ व पनिका के बीच राम जानकी मार्ग पर बीते मंगलवार को अचानक बोलेरो गाड़ी का टायर फट जाने से सामने से आ रही मोटरसाइकिल पर सवार उपनिरीक्षक रमाशंकर यादव चौकी इंचार्ज गौरा थाना बरहज, जनपद देवरिया व कांस्टेबल अजय सिंह थाना बरहज की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार उप निरीक्षक व आरक्षी के सर में गंभीर चोटें आई हैं।
वहां पर मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना तत्काल मईल पुलिस को दी गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर तत्काल घायल उपनिरीक्षक व आरक्षी को ईलाज हेतु जिला अस्पताल देवरिया पहुंचाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उपनिरीक्षक रमाशंकर यादव की मौत हो गई ,रमाशंकर यादव मूलतः गाजीपुर जनपद के रहने वाले थे। बोलेरो चालक बोलेरो गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…
फोटो पीके मणिपुर में फिर भड़की आक्रोश की आग! दो मैतेई पुरुषों की हत्या के…
Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…