Sunday, November 2, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसनातन सम्राट की उपाधि से विभूषित हुए स्वामी चक्रपाणि महाराज

सनातन सम्राट की उपाधि से विभूषित हुए स्वामी चक्रपाणि महाराज

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारत हिन्दू महासभा, संत महासभा एवं चित्रगुप्त अखाड़े के कार्यकर्ताओं द्वारा परमपूज्य स्वामी चक्रपाणि महाराज को सप्रेम 2.5 किलोग्राम का स्वर्ण मुकुट भेंट किया गया एवं उन्हें “सनातन सम्राट” की प्रतिष्ठित उपाधि से अलंकृत किया गया। इस गौरवशाली आयोजन का मंच संचालन प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा द्वारा किया गया, जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय पांडेय सहित लाखों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से प्रयागराज कुंभ नगरी सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि महाराज के जयघोष से गूंज उठी। इस ऐतिहासिक अवसर पर सनातन धर्म की महिमा और गौरव को पुनः स्थापित करने का संकल्प लिया गया। यह क्षण सम्पूर्ण सनातन धर्म के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments