स्वच्छ भारत सुंदर भारत नारे की उड़ी धज्जियां

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)।केन्द्र से लेकर प्रदेश सरकार तक सफाई के नाम पर लाखो रुपया महीना खर्च कर पानी की तरह बहा रही है।दुसरी तरफ गांव में लाखों की लागत से कुड़ा निस्तारण केन्द्र का भी निर्माण कर उसका उद्घाटन भी हो चुका है। बावजूद इसके आज तक वह चालू नहीं हो पाया है।
कस्बा में सफाई नाम मात्र का नहीं दिख रहा है। सुखपुरा अस्पताल के बाहर गंदगी का इतना अम्बार है कि मरीज का तिमारदार भी बिमार‌ पड़ जाएगा। जबकि इस गांव में दो दो कुड़ा गाड़ी भी चलाया जाता है। अस्पताल के मुख्य गेट पर आने जाने वाले लोग सरकार की सफाई योजना को लेकर कोस रहे हैं। अस्पताल के अलावे मुख्य मार्ग के किनारे भी कुड़ा,पुराने स्टेट बैंक के पास मुख्य मार्ग के किनारे, राजेश्वर सिंह के दरवाजे के समीप मार्ग ,शहीद स्मारक के सामने पलास्टिक बैंक ऐसे गांव के दर्जनों स्थान पर ये कूडे का अम्बार देखने को मिल जाएगा। सुखपुरा ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत स्वस्थ सुखपुरा नाम पर लाखों रुपया पानी की तरह बहाया गया है। लोगों ने जिलाधिकारी बलिया से काश एक बार न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखपुरा का निरीक्षण करते तो अस्पताल से लेकर और गांव सभा सुखपुरा की पोल खुल जाती। लोगों द्वारा इसकी शिकायत कई बार सम्बंधित अधिकारियों से भी किया गया। लेकिन कोई असर नहीं दिख रहा। ग्राम सचिव न तो मिलते हैं न ही फोन उठाते हैं। सुखपुरा में गंदगी को लेकर समाजसेवी रोहित कुमार सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत किया है कि यहां के सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाय। जिससे लोगों में बीमारी फैलने का डर न हो।कुड़ा निस्तारण केन्द्र जिस उद्देश्य से बना है। उसका उद्देश्य पुरा हो।रोहित सिंह ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि जगह जगह नाली की पटीया‌ टूट गया और पानी सड़कों पर बहता है,अतः नाली भी दुरुस्त कराया जाय।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

पराली जलाने पर लगेगी रोक, गांव-गांव किसानों को जागरूक करेगा प्रचार वाहन

डीएम ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया रवाना, बोले- पराली जलाने से…

15 minutes ago

पत्रकार आरपी मिश्रा के पिता के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, सीमांचल पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी…

31 minutes ago

पीईटी परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को शैक्षणिक अवकाश स्कूल-कॉलेजों में नहीं होगी पढ़ाई

52 परीक्षा केंद्रों पर 23 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी…

31 minutes ago

कंबाइन मशीन की चपेट में आने से दस वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खेत में फसल देखने गया था आरुष, हादसे के बाद चालक फरार; पुलिस ने मशीन…

35 minutes ago

पीआरडी से सेवानिवृत्त जवानों को समारोह में किया गया सम्मानित

अंगवस्त्र, छाता और टॉर्च भेंटकर दी गई विदाई, सेवाकाल के योगदान की हुई सराहना बहराइच…

40 minutes ago

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

परिवार का इकलौता कमाने वाला था मृतक, परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की लगाई…

54 minutes ago