सुयश मणि त्रिपाठी और दीनदयाल प्रसाद बने कांग्रेस के यूपी जोड़ो यात्रा में सदस्य

कांग्रेसियों ने बैठक कर दी बधाई

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में निकाली जा रही यूपी जोड़ो यात्रा में जनपद से किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी और कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष दलित नेता दीनदयाल प्रसाद को सदस्य बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर बैठक कर बधाई दी है।जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि इस मनोनयन से जमीन पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।इस यात्रा से जनता की पीड़ा को नजदीक से समझ कर उसके निदान के लिए संघर्ष करने का मौका मिलेगा।ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि इन दोनों नेताओं को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने वाला है।आज भारत जोड़ो यात्रा के बाद यूपी जोड़ो यात्रा भी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से बहुत ही सफल होगा। बधाई देने वालों में गोविंद मित्र, जिला सचिव वशिष्ठ मोदनवाल,संजय गुप्त, लालसाहब यादव, बदरे आलम,सत्यम पांडेय, डॉ याहिया अंजुम, राहुल मिश्र, रोहित यादव, रमाशंकर प्रसाद, चुन्नु श्रीवास्तव, अशोक गुप्त,शमशुल आजम,अनिरुद्ध शर्मा, डॉ परवेज, मोहन प्रसाद आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

7 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

9 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

11 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

12 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

12 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

12 hours ago