Tuesday, March 3, 2026
Homeआजमगढ़शापिंग माल के बाहर मिला संदिग्ध शूटकेश, मचा हड़कम्प

शापिंग माल के बाहर मिला संदिग्ध शूटकेश, मचा हड़कम्प

मौके पर पहुँची पुलिस के साथ डाग स्क्वायड टीम

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l शहर कोतवाली के रोडवेज स्थित एक शापिंग माल के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों मे शूटकेश मिलने के बाद मौके पर सनसनी फैल गयी। शापिंग माल के कर्मचारियों द्वारा इस सम्बन्ध मे रोडवेज चौकी पुलिस को सूचना दी गयी, सूचना के बाद रोडवेज चौकी इंचार्ज ने अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। जब शापिंग माल के कर्मचारियों से सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए कहा गया तो कर्मचारियों ने बताया कि, सुबह 6 बजे इनवर्टर बंद होने से उसके बाद की कोई फुटेज रिकार्ड नहीं हो पायी है। उससे पहले यह शूटकेश यहां पर नहीं था।

मामला संदिग्ध होने पर डाग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया गया। डाग स्क्वायड टीम के आने के बाद, संदिग्ध शूटकेश को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इस बावत रोडवेज चौकी इंचार्ज से वार्ता की गयी तो उन्होंने बताया कि कोई खतरे की बात नहीं है, लगता है कोई अपना शूटकेश भूल गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments