बिहार बॉर्डर पर संदिग्ध पिकअप ने तोड़ा पुलिस बैरियर

देवरिया पुलिस की डबल चेकिंग व्यवस्था पर उठे सवाल

लार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
बिहार सीमा से सटे देवरिया जिले में शुक्रवार की सुबह सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, एक संदिग्ध पिकअप वाहन ने मेहरौना चेकपोस्ट पर पुलिस बैरियर तोड़ दिया और फरार हो गया। यह घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी किसी बड़ी दुर्घटना से बच गए।

पुलिस अधीक्षक संजय सुमन द्वारा हाल ही में सीमावर्ती क्षेत्रों में डबल लेयर चेकिंग व्यवस्था लागू की गई थी। इसके तहत नियमित जांच के साथ-साथ विशेष पुलिस टीमों की दैनिक ड्यूटी रोटेशन प्रणाली शुरू की गई थी, ताकि तस्करी, अवैध आवागमन और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

इसके बावजूद शुक्रवार को यह संदिग्ध वाहन पुलिस की निगरानी से निकल गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था की कार्यक्षमता और सतर्कता पर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, मेहरौना पुल पार कर बिहार क्षेत्र के सिरकलपुर में भी बिहार पुलिस रोजाना जांच करती है, लेकिन यह वाहन वहां भी नहीं रोका गया। इससे पहले भी इसी स्थान पर एक वाहन बैरियर तोड़कर फरार हो चुका है।

घटना के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पिकअप में क्या सामग्री लदी थी। बॉर्डर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है।

मेहरौना चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा है, लेकिन तकनीकी टीम फुटेज को सुधारने और वाहन की पहचान के प्रयास में जुटी है। हाल ही में एसपी के निर्देश पर खराब कैमरों को बदलकर नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

कहीं धनवर्षा, कहीं नए अवसरों की बहार, किसके जीवन में खिलेगा खुशियों का संसार?

आज का पंचांग और राशिफल 6 नवंबर 2026: धनतेरस पर जानें 12 राशियों का हाल,…

60 minutes ago

ई-रिक्शा में बैठने से पहले जान सकेंगे चालक की पहचान! डीआईजी एस. चनप्पा ने शुरू किया अभियान

ई-रिक्शा में लगा QR कोड खोलेगा चालक की पूरी कुंडली! स्कैन करते ही सामने आएगी…

1 hour ago

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को 2 साल 10 माह की सजा

देवरिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से राजेश मिश्रा को न्यायालय ने सुनाया दंड, पांच हजार…

3 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन पर गमगीन हुआ प्रेसक्लब सभागार, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

फोटो ai निर्मित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन की खबर…

4 hours ago