महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा। उत्तर प्रदेश वन विभाग में प्रशासनिक पुनर्गठन और पदोन्नति प्रक्रिया के तहत उप क्षेत्रीय वनाधिकारी मोहन सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य, ईमानदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण के आधार पर क्षेत्रीय वनाधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया है।कार्यालय मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन), उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी पत्रांक ई-391/2-2-4 (चयन) 01 अक्टूबर 2025 के अनुसार कई उप क्षेत्रीय वन अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जिनमें मोहन सिंह का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। मुख्य वन संरक्षक ने संबंधित अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि पदोन्नति सूची में शामिल किसी भी अधिकारी के विरुद्ध कोई अनुशासनिक, प्रशासनिक या न्यायिक कार्रवाई लंबित न हो। इस संबंध में आज ही स्पष्टिकरण रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।सूत्रों के अनुसार मोहन सिंह को शीघ्र ही क्षेत्रीय वनाधिकारी पद का कार्यभार सौंपने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल उन्हें किसी विशेष क्षेत्र का दायित्व नहीं दिया गया है।उनकी पदोन्नति की खबर मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि मोहन सिंह सदैव नियमों के दायरे में रहकर कार्य करते हैं। उनकी पदोन्नति न केवल उनके परिश्रम का परिणाम है, बल्कि पूरे विभाग के लिए गर्व की बात है।स्थानीय ग्रामीणों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मोहन सिंह जैसे ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति से क्षेत्र में वन संरक्षण और हरियाली अभियान को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
24 सितंबर को मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन 6 राशियों को रहना होगा…
यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…
मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…
विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…
AK-47 आरोप से MLC चुनाव तक गरमाई सियासत, अनंत सिंह और नीरज कुमार फिर आमने-सामने…
यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव की आहट, बीजेपी-सपा के बीच नए सियासी…