हाजीपुर में छात्र की संदिग्ध मौत, नाले से मिला शव , हत्या की आशंका

हाजीपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) हाजीपुर के कटहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अख्तियारपुर सेहान मध्य विद्यालय के मुख्य गेट के सामने स्थित नाले से रविवार एक 14 वर्षीय छात्र का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अख्तियारपुर सेहान गांव निवासी दिलीप साह के पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि साहिल की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार को गांव के कुछ युवक स्कूल गेट के पास पुलिया पर बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी एक युवक की नजर नाले के पानी में उपलाते शव पर पड़ी। उसने शोर मचाया तो आस-पास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और शव को बाहर निकाला। इसकी सूचना तुरंत कटहरा थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हेमंत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

शनिवार शाम से था लापता
मृतक के परिजनों के अनुसार, साहिल शनिवार शाम करीब 7 बजे घर से निकला था और मां को बताया था कि एक व्यक्ति बुला रहा है, उससे मिलने जा रहा है। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह नाले से शव मिलने की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घर के पास ही बेटे का शव देखकर मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उससे छोटी बहन सलोनी (10) और छोटा भाई आलोक (7) है। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस से स्कूल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग की है।

गांव में तनाव का माहौल
घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोग इस घटना की त्वरित और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

2 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

2 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

3 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

3 hours ago