छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति के संदेहास्पद डाटा प्रदर्शित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने बताया कि समस्त दशमोत्तर छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत विभागीय लागिन पर दशमोत्तर कक्षा 11-12 के 3200 डाटा एवं दशोत्तर (कक्षा 11-12) को छोड़कर (जैसे, स्नातक, परास्नातक, तकनीकी शिक्षा इत्यादि) के छात्र/ छात्राओं का 16890 डाटा संदेहास्पद श्रेणी में प्राप्त हुआ है। जिसे अग्रसारित करने हेतु संदेहास्पद डाटा (जैसे संदेहास्पद श्रेणी, नामांकन/रोल नंबर/अंक विश्वविद्यालय द्वारा अपलोड किए गए डेटा से मेल नहीं खाते, यूपी बोर्ड/आईसीएसई बोर्ड हाई स्कूल रोल नंबर यूपी बोर्ड डेटाबेस/बोर्ड प्रकार से मेल नहीं खाते यूपी बोर्ड के अलावा अन्य हेतु वर्तमान में अध्यनरत कक्षा से पिछली कक्षा का अंक पत्र / प्रमाण पत्र, हाईस्कूल का अंक पत्र / प्रमाण पत्र इत्यादि) से सम्बन्धित साक्ष्यों की आवश्यकता होती है।
जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों को सूचित किया जाता है कि कृपया अपने संस्था में अध्ययनरत छात्र / छात्राओं में से जिन छात्र / छात्राओं ने छात्रवृत्ति हेतु आवेदन किया है तथा जिनका डाटा संदेहास्पद श्रेणी में है के समस्त साक्ष्यों का छात्रवृत्ति आवेदन में अंकित डाटा से मिलान करते हुए सम्बन्धित विभागों, कार्यालय समाज कल्याण अधिकारी / पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी / अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को दशमोत्तर कक्षा 11-12 हेतु दिनांक 28.02.2023 तक तथा (कक्षा 11-12 ) को छोड़कर (जैसे, स्नातक, परास्नातक, तकनीकी शिक्षा इत्यादि) दिनांक 02.03.2023 तक जमा करा देंl

ताकि ससमय नियमानुसार कार्यवाही की जा सके। समय पर साक्ष्य उपलब्ध न हो पाने की स्थिति में यदि कोई पात्र छात्र / छात्रा छात्रवृत्ति पाने से वंचित रह जाता है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी सम्बन्धित संस्था की होगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

5 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

5 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

9 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

10 hours ago