होली के मद्देनजर थानों पर सम्पन्न हुई पीस कमेटी की बैठक

अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी डीएम व एसपी

पर्व आपसी भाई चारे व सौहार्द के साथ मिलजुलकर मनाना चाहिए

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) थाना जरवल, कैस़रगंज व फखरपुर परिसर में होली व शब-ए-बारात त्यौहार के मद्देनज़र आयोजित पीस कमेटी की बैठकों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने कहा कि पर्व दिलो को जोड़ने का काम करते है। इसलिए हमें सभी पर्व आपसी भाई चारे व सौहार्द के साथ मिलजुलकर मनाना चाहिए। होली का पर्व सन्निकट है। होली खेलते समय एक दूसरे की भावनाओ का सम्मान करें। अफवाहों पर ध्यान न दे। अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। डीएम व एसपी ने कहा कि होली के पर्व को हर्षोउल्लास के साथ मनाए। किसी प्रकार के नशे का सेवन न करे। किसी गाँव में अगर होली के पर्व को लेकर कोई समस्या हो तो पहले ही प्रशासन को अवगत कराएं ताकि समस्या का समय से समाधान कराया जा सके।होलिका दहन के दौरान किसी के फसल को नुकसान न पहुँचेlसभी लोगों से अपेक्षा की गयी कि पूर्व की भांति सूझ-बूझ का परिचय देते हुए आसन्न त्यौहारों को भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें। जिला प्रशासन पूरी तरह से तटस्थ व निष्पक्ष रहते हुए कार्यवाही करेगा। थाना फखरपुर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक के दौरान पब्लिक एैप्रूअल सिस्टम में थाना फखरपुर को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर डीएम व एसपी ने एसओ वेद प्रकाश शर्मा को सम्मानित किया। इसके अलावा मौजूद लोगों को डीएम द्वारा नशीले पदार्थो का सेवन न करने का संकल्प भी दिलाया गया।
बैठक के दौरान क्षेत्रीय धर्मगुरूओ, गणमान्य एवं संभ्रान्तजनों द्वारा बिजली, पानी, साफ-सफाई इत्यादि के सम्बंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी महेश कुमार कैथल, सीओ कैसरगंज, कमलेश कुमार सिंह, तहसीलदार अजय यादव, थानाध्यक्ष दद्न सिंह, थाना कैसरगंज में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में प्रमुख कैसरगंज सन्दीप सिंह विसेन, नायब तहसीलदार अलपिका वर्मा, मण्डल अध्यक्ष शिव सहाय सिंह सहित क्षेत्रीय गणमान्य एवं संभ्रान्तजन प्रभात सिंह, डॉ अरविंद सिंह, भगवान दास सोनी, मौलाना खालिद, कौशलेंद्र चौधरी, अरसद राईस, मोहम्मद कलीम, झब्बर यादव व अन्य थाना जरवलरोड में आयोजित पीस कमेटी की बैठक के दौरान थानाध्यक्ष जरवलरोड राजेश कुमार सिंह, संजय राव, पवन वर्मा, प्रदीप जायसवाल, विनोद शुक्ला, प्रमोद गुप्ता, कमाल खां, असलम, अबू सहमा, रोहित सिंह व अन्य थाना फखरपुर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक के दौरान प्रमुख प्रतिनिधि रणवीर सिंह मुन्ना, क्षेत्रीय गणमान्य एवं संभ्रान्तजन, प्रदीप पाण्डेय, सीताराम पाण्डेय, मान सिंह सहित धर्मगुरू तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

4 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

4 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

9 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

9 hours ago