“ससुर से पत्नी के संबंधों के शक में पगला पिता बना दरिंदा, एक वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या”

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर गांव में रविवार की सुबह मानवता को झकझोर देने वाली वारदात ने हर किसी का दिल दहला दिया। पत्नी और ससुर के बीच अवैध संबंधों के शक में एक पिता ने अपने ही एक वर्षीय मासूम बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी।

घटना रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी रुपेश तिवारी (निवासी सुरेमनपुर) ने अपने घर में सो रहे बेटे कीनू तिवारी (1 वर्ष) पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी जान ले ली। घटना के वक्त मृतक की तीन वर्षीय बहन अनन्या मौके पर मौजूद थी, जिसने पुलिस को बताया कि “मेरे पापा ने ही मेरे भाई को मारा।”

जानकारी के अनुसार, आरोपी की शादी चार साल पहले रीना तिवारी (निवासी सूर्यभानपुर, थाना दोकटी) से हुई थी। प्रारंभ में सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे रुपेश को अपनी पत्नी और पिता कमलेश तिवारी के बीच अवैध संबंधों का शक होने लगा। इसी शक ने परिवार को बर्बाद कर दिया।

शनिवार की रात रुपेश नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी तथा पिता से झगड़ा करने लगा। स्थिति बिगड़ने पर दोनों जान बचाकर पड़ोसी के घर चले गए, लेकिन बच्चे घर में ही रह गए। अगले दिन सुबह जब वे लौटे तो मासूम कीनू खून से लथपथ मृत पड़ा मिला।

परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मां रीना तिवारी के बयान पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

सीओ बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया,

“आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, पूछताछ जारी है। घटना बेहद अमानवीय है और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

मां रीना तिवारी ने पुलिस को दिए बयान में कहा —

“मेरे पति पहले भी निर्दयी हरकतें कर चुके हैं। 2023 में उन्होंने मेरे 15 दिन के बच्चे को दूध के बिना तड़पकर मर जाने दिया था। अब मेरे एक साल के बेटे की हत्या कर दी। मुझे इंसाफ चाहिए।

इसे पढ़ें –सीडीओ प्रत्यूष पाण्डेय ने रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

इसे पढ़ें – “छठ जैसी श्रद्धा से मनाएं लोकतंत्र का पर्व: बिहार चुनाव 2025 पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार”

rkpnews@desk

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

2 days ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

2 days ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

2 days ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

4 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

4 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

4 days ago