देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जनपद देवरिया के कोतवाली क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म जैसा जघन्य अपराध कर दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु भेज दिया है।
क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि, “मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।”
इस घिनौनी वारदात ने समाज की संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोग आरोपित को कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
सभी पहलुओं पर जॉच होनी चाहिए आज के समाज में स्वार्थ में घिनौनी आरोप लगा कर फसाने या समझौता की भी बाते आ रही है।
बदलते समय में भाई दूज: प्रेम और अपनापन कैसे बना रहे? डिजिटल दौर में सिमटते…
हिरासत के पहले क्षण से शुरू होगी 24 घंटे की संवैधानिक घड़ी, पुलिसिया मनमानी पर…
महँगाई की मार से महँगे हुए मंगल के प्रतीक, त्योहार की खुशियों पर भारी पड़ता…
आज का पंचांग और राशिफल 6 नवंबर 2026: धनतेरस पर जानें 12 राशियों का हाल,…
Ai निर्मित वोटर कार्ड बनवाने में न करें ये गलती! एक ही आवेदन बार-बार भरने…
ई-रिक्शा में लगा QR कोड खोलेगा चालक की पूरी कुंडली! स्कैन करते ही सामने आएगी…