देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में, महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों के प्रति वन स्टाप सेण्टर का औचक निरीक्षण किया गया। सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया मनोज कुमार तिवारी द्वारा बताया गया कि महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों का संरक्षण किया जाना चाहियें। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के बारें में कहा कि उन्हें स्वतंत्रता और समानता का अधिकार, नारी की गरिमा का अधिकार, घरेलू हिंसा का कानून, दहेज निवारक कानून, नौकरी/व्यवसाय करने का अधिकार, प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का अधिकार एवं संपत्ति का अधिकार जैसे अनेकों अधिकार प्राप्त हैं। निरीक्षण के दौरान सचिव ने वन स्टाप सेण्टर पर साफ-सफाई, सुरक्षा व आमजनमानस को विधिक साक्षरता हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। उन्होंने वन स्टाप सेण्टर के केन्द्र प्रबन्धक नीतु भारती को निर्देशित करते कहा कि महिला एवं बच्चों जिनकों विधिक सहायता की आवश्यकता हो, उनके मामले को चिन्हित कर अधिक से अधिक संख्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के कार्यालय में संदर्भित करें, ताकि उनकों विधिक सहायता दी जा सकें।
भारतीय पीएम द्वारा जेन- ज़ेड, को संबोधित एक फेसबुक पोस्ट, वीडियो प्लेटफ़ॉर्म से हट जाने…
उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…
✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…