एसएसबी ने अन्तरराष्ट्रीय नेपाली महिला को अफीम तस्करी में किया गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । 59 वाहिनी मुख्यालय नानपारा के अधीनस्थ समवाय बलाईगाँव द्वारा भारत नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान 2.5 केंजी अफीम के साथ दो महिला तस्कर को पकड़ा गया जो की
भारत नेपाल सीमा पर अपराध एवं तस्करी को रोकथाम के लिए सीमावर्ती क्षेत्र में 59वीं वाहिनी के कमान्डेंट कैलाश रमोला के निर्देशन में लगातार विभिन्न ड्यूटी के माध्यम से नजर रखी जा रही है साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है इसी क्रम में सीमा चौकी बलाईगांव के फुट्टा ओ.पी. चेक पोस्ट पर एसएसबी एवं उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संयुक्त आने जाने वाले व्यक्तियों की जांच कर रहे थे तभी नेपाल की तरफ से दो महिलाएं उर्मकाली पति गणेश कटवाल, उम्र 32 वर्ष ग्राम सीमाल गाड़ी, खजुरा जिला बाके राष्ट्र नेपाल एवं रति शाही पति नमराज शाही, उम्र 32 वर्ष ग्राम सीमालगाड़ी, खजुरा जिला बाके राष्ट्र नेपाल की थी जो की हाथ में झोला लेकर आती हुई दिखाई दी जिसपर संदेह के आधार पर महिला बल कर्मियो द्वारा रोका गया तो वे घबराने लगी और संयुक्त टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ किया गया तो पकड़ी गई महिलाओं ने अपने पास अफ़ीम होने की बात स्वीकार की जिसकी सूचना सीमा चौकी बलाई गांव के समवाय कमान्डर असेम सुशील सिंह, सहायक कमान्डेंट को दी गई। उपरान्त महिला बलकर्मियों द्वारा उन दोनों महिलाओं से नाम पता पूछा गया एवं तलाशी ली गई तो दोनों के पास से प्लास्टिक के झोले में प्लास्टिक में लिपटा हुआ पदार्थ अफीम मिला जिसपर दोनों महिलाओं से बरामद अफ़ीम से संबन्धित कागज़ात मांगें गये तो दिखाने में असमर्थ रहीं । पकड़ी गई दोनों महिलाओं एवं बरामद अफीम को अन्य कागजी कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात अग्रिम कार्यवाही हेतु सही सलामत पुलिस थाना मोतीपुर को सुपुर्द किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

मऊ की बेटी डॉ. श्वेता राय को बिहार कृषि सम्मान से नवाजा गया

मोटे अनाजों के बीजों और औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के…

2 hours ago

सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर ही मजबूत होगा एकता और भाईचारा : अर्जुन सिंह कपरवार…

2 hours ago

खुशबू पांडेय बनीं बीएसएस परशुराम सेना के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बीएसएस परशुराम सेना उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक विस्तार और सांस्कृतिक गतिविधियों…

2 hours ago

खेतों में जलभराव से धान की फसल डूबी, जलनिकासी को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

जाम पुलिया की सफाई रोकने पर महुआनी चौराहे पर चक्का जाम, सड़क पर उतरे ग्रामीण…

5 hours ago

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का भावुक संदेश, प्रियंका, राहुल ने साझा की दादी से जुड़ी अनमोल यादें

इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर भावुक हुआ गांधी परिवार, सोनिया-प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि; खड़गे…

6 hours ago

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षा का भरोसा, सुबह पार्कों से स्कूलों तक मुस्तैद रही पुलिस

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…

7 hours ago