संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ आगामी 13 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बाबत बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपाद न्यायधीश द्वारा किया गया।
तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए श्री वर्मा ने अधिकारियों को बताया की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के आदेशानुसार 13 जुलाई 2024 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है।
उन्होंने समस्त न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने कोर्ट में 13 जुलाई 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें तथा लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा नोटिसों को पक्षकारों को तामिला करवाया जाए।
बैठक में समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का दम, मोदी की 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकों…
बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…
चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…
निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…
देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…