Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में सेमरियावा विकासखंड अंतर्गत उप कृषि निदेशक राकेश कुमार सिंह द्वारा उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जमाल खाद भंडार (फुटकर एवं थोक विक्रेता), नूरुल हसन खाद भंडार, अवसर बीज भंडार तथा अवन फर्टिलाइजर करही में यूरिया उर्वरक की उपलब्धता पाई गई। किसानों को निर्धारित व्यवस्था के तहत उर्वरक का वितरण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए।
वहीं आफताब खाद भंडार उसरा शहीद, जमील खाद भंडार नूरगंज चौराहा करही तथा शाहआलम एजेंसी करही निरीक्षण के समय बंद पाए गए। निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने की स्थिति में संबंधित विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

समस्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि यूरिया का विक्रय निर्धारित दर पर ही किया जाए तथा किसी भी प्रकार की टैगिंग न की जाए। क्षेत्र से किसानों की किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments