नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)l उच्चतम न्यायालय ने देशभर के बीएड पास बेरोजगारों को बड़ा झटका दिया हैI देश की सर्वोच्च अदालत ने एनसीटीई और केंद्र सरकार की एसएलपी खारिज करते हुए राजस्थान उच्च न्यायालय के फैसले को सही ठहराया हैl जिसके बाद देश भर के बीएड पास बेरोजगारों के मध्य मायूसी छा गई हैI
उच्चतम न्यायालय के इस फैसले के बाद अब केवल बीटीसी (अब डीएलएड) उम्मीदवार ही लेवल-1 अर्थात प्राथमिक के अध्यापक भर्ती हेतु पात्र होंगेI उच्चतम न्यायालय के इस निर्णय का प्रभाव अब न केवल राजस्थान वरन पूरे देश के बीएड और बीटीसी या डीएलएड उम्मीदवारों पर पड़ेगाI
उच्चतम न्यायालय के जस्टिस संजय किशनकौल के नेतृत्व वाली खंडपीठ ने शुक्रवार को एनसीटीई और केन्द्र सरकार की एसएलपी सहित मुकेश कुमार व अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह निर्णय दिया हैI
उच्चतम न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद राजस्थान सरकार की अधिसूचना को वैध ठहराया हैI राजस्थान उच्च न्यायालय ने बीएड डिग्रीधारियों को कक्षा 1 से 5 तक के लिए पात्र मानने वाले नोटिफिकेशन को रद्द किया था और अब राजस्थान उच्च न्यायालय के इस फैसले को उच्चतम न्यायालय ने उचित ठहराते हुए एनसीटीई और केंद्र सरकार की एसएलपी को खारिज कर दियाI
ध्यातव्य है कि बीएड करने वाले सभी उम्मीदवार अब प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने की दावेदारी से बाहर हो गए हैं और वह प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक नहीं बन पाएंगे l जिसका व्यापक असर आने वाले समय में सभी राज्यों और नागरिकों पर होगाI इस निर्णय के बाद अब केवल बीटीसी या डीएलएड करने वाले अब प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बन पाएंगे और बीएड वाले भर्ती से बाहर रहेंगे I
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…