कुपोषण से लड़ने में सहायक है अनुपूरक पुष्टाहार योजना- निर्मला

एक वर्ष में 300 दिन के लिए किया जाता है पुष्टाहार का वितरण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) अनुपूरक पुष्टाहार योजना कुपोषण से लड़ने के लिए बच्चों, गर्भवती महिलाओं, और स्तनपान कराने वाली माताओं को पोषण सहायता देने का कार्यक्रम है।इस योजना में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और महिलाओं को पोषण सहायता दी जाती है।इस योजना का उद्देश्य उक्त लोगों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार लाना है।
यह बातें बाल विकास परियोजना कार्यालय तमकुही में कार्यरत सुपरवाइजर निर्मला देवी ने कही। वह शुक्रवार को तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत के बरवाराजापाकड़ व धुरिया में, लाभार्थियों में अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण के दौरान लाभार्थियों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने बताया कि अतिकुपोषित बच्चों को हर दिन 800 कैलोरी और 20 से 25 ग्राम प्रोटीन मिलना चाहिए। इस योजना के तहत, 6 महीने से 6 साल के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, और स्तनपान कराने वाली माताओं को साल में 300 दिन पोषण सहायता दी जाती है।  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रतिमा देवी ने बताया प्रतिमाह 25 दिवस के लिए गर्भवती व धात्री महिलाओं को 1.5 किग्रा चना दाल, 500 एमएल रिफाइंड आयल, 1.5 किग्रा गेहूं दरिया, सात माह से तीन वर्ष तक के बच्चों को एक किग्रा चना दाल, 500 एमएल रिफाइंड आयल, एक किग्रा गेहूं दरिया व तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को आधा किग्रा चना दाल व आधा किग्रा गेहूं का दरिया दिया जाता है। इस दौरान कंचनलता श्रीवास्तव, प्रतिमा देवी, शीला देवी, विमला देवी सहित कविता, नेहा, सीमा, बिंदू, रुपांती, नीलम, आरती, अंजू, किरन, सुनैना, गुड़िया, पप्पू वर्मा आदि लाभार्थी मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

रायबरेली से आया बुजुर्ग फूट-फूटकर रोया, CM योगी ने सुनी पीड़ा और अधिकारियों को दिए आदेश

समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…

1 hour ago

गांधी मैदान से निकला आक्रोश मार्च, डाकबंगला पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…

3 hours ago

नदी में बहकर टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने अंधेरे में समझ लिया चुड़ैल

फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…

4 hours ago

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

6 hours ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

6 hours ago