पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव ने कार्य भार संभाला

अपराधियों का जगह होगा जेल ,भय मुक्त सर्किल बनाना पहली प्राथमिकता

फरियादियों की समस्याओं को थाने स्तर पर किया जाएगा निस्तारण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
तेज तर्रार मृदुल भाषी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक उत्तरी का पदभार अपने कार्यालय पहुंचकर संभाला, कार्यालय में लंबित फाइलों का निस्तारण कर आए हुए फरियादियों की समस्याओं से रूबरू होकर संबंधित थाना प्रभारीओ को टेलीफोन से वार्ता कर समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी को यह भी निर्देश दिया कि किसी भी फरियादी को बार-बार थाने पर दौड़ाया ना जाए, उनके समस्याओं का गुण दोष के आधार पर थाने पर ही निस्तारण किया जाए छोटी से छोटी घटनाओं की सूचना पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर अपने सीनियर अधिकारी को थाना प्रभारी कराए अवगत। श्रीवास्तव अभी तक मेरठ जनपद में पुलिस अधीक्षक यातायात का दायित्व संभाल रहे थे, अब नई जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक उत्तरी का पद भार संभाल लिया।
श्रीवास्तव ने बताया कि अपने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। उत्तरी सर्कल के अपराधियों के साथ सख्ती से पेश आकर अपराध पर नियंत्रण किया जायेगा।
मूल रूप से फिरोजाबाद के रहने वाले जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव विभिन्न जनपदों कानपुर, लखनऊ, इटावा, कासगंज, सीतापुर, बदायूं जनपद में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सकुशल निर्वहन कर चुके है। श्रीवास्तव मेरठ जैसे शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने में अपना अहम योगदान दे कर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप संचालित करवाने में सफल रहे, जिसे मेरठ वासी सदैव याद करेंगे। अब जिन्हें शासन द्वारा पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पद पर भेजा गया है, उत्तरी सर्कल में कानून का राज कायम करने में अपना अहम योगदान देंगे जिससे अपराध मुक्त सर्कल रहे।
श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तरी सर्कल में कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखकर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराना तथा पीड़ित की समस्याओं का समाधान करना पुलिस का सबसे अहम और मूलभूत काम है। इस काम को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया जाएगा। उत्तरी सर्किल में कानून का राज कायम रखने के लिए सक्रिय चल रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी की जाएगी और जेल भेजा जाएगा।
भूमि विवादों के निस्तारण में राजस्व विभाग की भूमिका काफी अहम होती है। राजस्व विभाग से तालमेल स्थापित कर इस तरह के विवादों को हल कराने की कोशिश की जाएगी। सर्किल के टॉप टेन बदमाशों और उनके गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। थाने के टॉप टेन बदमाशों के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा, अपराधियों की जगह सिर्फ जेल है उन्हें जेल भेजने का कार्य किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, विकास कार्यों को किया याद

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं…

32 seconds ago

रोजगार का महाकुंभ: 9 कंपनियों ने 259 युवाओं को दिया मौका

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित देवरिया रोजगार मेला 2026 में कुल 402 अभ्यर्थियों…

6 minutes ago

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में मैक्रॉन का बड़ा बयान, बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है प्रतिबंध

एआई के भविष्य पर भारत-फ्रांस की साझेदारी, जिम्मेदार टेक्नोलॉजी पर जोर नई दिल्ली (राष्ट्र की…

1 hour ago

कराची में सिलेंडर धमाका, इमारत ढही; 16 की मौत

कराची (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान के कराची शहर में बड़ा हादसा हुआ है। गैस सिलेंडर…

1 hour ago

नाइजीरिया खदान गैस रिसाव में 37 मौतें, जांच जारी

नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में स्थित एक खदान में जहरीली गैस के रिसाव से कम…

1 hour ago

RSS शताब्दी वर्ष के बीच यूपी में चुनावी समीकरणों पर मंथन

योगी आदित्यनाथ–मोहन भागवत मुलाकात: 2027 विधानसभा चुनाव और UGC विनियम 2026 पर मंथन से तेज…

2 hours ago