जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिला जज नीरज कुमार , जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला जज ने पुरुष बैरक, महिला बैरक और पाकशाला आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। तीनों अधिकारियों ने जेल व्यवस्था और साफ–सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान जिला जज
ने विदेशी बंदियों सहित अन्य बन्दियों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल लिया। उन्होंने बन्दियों की समस्याओ को भी सुनी। बंदियों से जेल प्रशासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और जेल प्रशासन को अक्षम और गरीब बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय करते हुए निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिला जज ने जिन मामलों में गवाही में हो रही है, उनकी सूची न्यायालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि गवाही की प्रक्रिया को तेज करने के संदर्भ में उचित कार्यवाही की जा सके। इसके अलावा उन्होंने उन बंदियों की सूची भी उपलब्ध कराने के लिए कहा जिनके पास वकील या जमानतदार नही है।
जिलाधिकारी ने वार्डों व बंदियों की नियमित जाँच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा जेल प्रशासन जेल मैन्युअल का कड़ाई
से पालन सुनिश्चित कराये। इस दौरान महिला बंदियों व बच्चों में जिला न्यायालय व प्रशासन की ओर से खाद्य सामग्रियों व उपहारों का वितरण भी किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

18 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

18 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

18 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

18 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

18 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

18 hours ago