प्रशासनिक अधिकारी के निधन पर दो मिनट मौन रहकर दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
प्रशासनिक अधिकारी राजीव सिंह के आकस्मिक निधन पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी के नेतृत्व में राजपत्रिक अधिकारियों एवं कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने अपने प्रशासनिक अधिकारी को दो मिनट मौन रह कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। एसीआरए एब्लिसमेंट ( प्रशासनिक अधिकारी) राजीव सिंह के मृत्यु की सूचना प्राप्त होते ही अधिकारियों व कलेक्ट्रेट परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी। हर कर्मचारी स्तम्भ रह गया की यह क्या हो गया। बताया गया कि राजीव सिंह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे जिनका इलाज चल रहा था। मृत आत्मा की शांति के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में दो मिनट का मौन रहकर प्रार्थना किया गया, कि भगवान अपने चरणों में स्थान दे। प्रयागराज निवासी राजीव सिंह के दो बच्चे एक लड़का एक लड़की है जो शिवपुर शहबाजगंज (पादरी बाजार) में रहते थे। इस दौरान जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, एडीएम वित्त राजस्व विनीत कुमार सिंह, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ)हिमांशु वर्मा, एडीएम प्रशासन सहदेव मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसीएम प्रथम प्रशांत वर्मा, एसीएम द्वितीय राजीव कुमार, अपर एसडीएम सदर, आरती शाहू, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, मंत्री विश्वेश शुक्ला, कचहरी क्लब सचिव सुग्रीव कुमार, कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, नाजिर राकेश पांडेय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बारिश,उमस और बढ़ता फ्लू: एच1एन1 की दस्तक के बीच अस्पतालों से लेकर घरों तक कितनी तैयारी?

भारत में स्वाइन फ्लू वायरस (एच1एन1) फिर सुर्खियों में :दिल्ली से कर्नाटक- महाराष्ट्र तक बढ़ते…

3 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, जाट समुदाय में आक्रोश

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…

3 hours ago

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 weeks ago