Friday, March 20, 2026
Homeआजमगढ़पुलिस अधीक्षक ने अर्द्ध सैनिक बलों के साथ नगर में किया फ्लैग...

पुलिस अधीक्षक ने अर्द्ध सैनिक बलों के साथ नगर में किया फ्लैग मार्च

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l होली पर्व,रमजान और लोक सभा चुनाव के मद्दे नजर पुलिस अधीक्षक इलामारन जी आज शाम कोपागंज नगर क्षेत्र का अर्द्ध सैनिक बलों के साथ भ्रमण किया। पुलिस अधीक्षक का काफिला शांति व्यवस्था को लेकर थाना से होते हुए भारत मिलाफ,चौक ओड़ियाना बाजार होते हुए चमन रोड होते हुए चुंगी तक गया। शाम का वक़्त था पूरी बाजार रोजेदारो व त्यौहार की खरीदारी में लोग व्यस्त थे। अचानक बड़ी संख्या में पुलिस व सेना के जवानों को देख कर लोग सकते में आ गए।

जब देशी दारू की दुकान पर पहुंचे कप्तान

होली और आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर जब पुलिस अधीक्षक इलामरन सेना के जवानो के साथ नगर का फलैग मार्च करते हुए नगर के चौक स्थित देशी दारू की दुकान पर पहुंचे तो, वहाँ अफरा तफरी मच गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भागीए मत। तब जाकर पीने वालों के जान में जान आई। इलामारन ने सेल्स मैन से पूछ ताछ करना शुरू किया कि कोई अंग्रेजी दारू तो लाकर यहाँ नहीं पिता। देशी मदिरा कितने में बेचते हो जैसे तमाम सवाल पुछा, ऐसे प्रश्नों से मदिरा प्रेमियों में अफरा तफरी मच गयी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments