पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कावड यात्रा रूट का किया निरीक्षण

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कांवड यात्रा शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा, थाना रामचन्द्र मिशन व थाना रोजा क्षेत्र मे कावड रूट का निरीक्षण व पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त किया गया । इस दौरान अधीक्षक द्वारा व्यवस्थाओं को देखा गया तथा पुलिस बल को निम्न निर्देश दिये गये। ट्रैफिक की व्यवस्था को प्रॉपर ढंग से गहनता से देखकर डायवर्सन स्मूथ रहे और कोई एक्सीडेंट भी नही हो इसके लिये तैयारी और अच्छे से तैयारी करे । हाईवे और रोड के किनारे बड़े बड़े मैदान चिन्हित कर ले, ताकि पार्किंग स्पेस रहे और बड़े वाहनो को खड़ा करवाना पड़े तो खड़ा कराया जा सके।कांवड़ियों को एक लेन में और ट्रैफिक को दूसरी लाइन में रखना पड़ेगा इसके लिए रस्सों से जहां जहां दुर्घटना सम्भावित एरिया या रोड स्ट्रेच है, वहां बैरियर व रस्से से मार्ग को विभाजित करके रखे, ज़िगजैग बैरियर लगाए जाएं ताकि वाहनो की स्पीड को सीमित किया जा सके। सभी कट जो कांवड़ मार्ग पर खुलते है उन पर ड्यूटी व बैरियर लगाए जाए । जो ट्रैफिक के चौक पॉइंट है जहां तुंरन्त जाम लग जाता है, या सम्भावित एक्सीडेंट पॉइंट है वहां थानावार डयूटी लगाई जाय, इसके साथ साथ कानून व्यवस्था को सुदृढ रखने हेतु निरंतर भ्रमणशील रहने हेतु निर्देश दिये गये ।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

6 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

6 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

6 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

7 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

7 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

7 hours ago