लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने गृह जनपद में फरियादियों की सुनी समस्याएं

शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने अपने जनपद शाहजहाँपुर प्रवास पर पहुंचने के उपरांत अपने प्रसाद भवन स्थित आवास पर, विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। जितिन प्रसाद ने लोगों की त्वरित समस्यायों का समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि, जनता की समस्याएं प्राथमिक स्तर पर ही हल हो जानी चाहिए, उन्हें निराकरण हेतु दौड़ना न पड़े। यही सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कहा कि कार्यकर्ता गाँव-गाँव घर-घर पहुंच कर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनहित कारी नीतियों का जम कर प्रचार-प्रसार करें एवं सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को अवश्य दिलाएं, इसमें किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही हो वो उनके संज्ञान में लाएं, ताकि पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे जाए।
इस दौरान जितिन प्रसाद के साथ पूर्व विधायक वीरेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना, भाजपा नेता कौशल मिश्र, मंत्री के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्र, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, राजीव सिंह, प्रशान्त कठेरिया, मनिल बाजपेयी, विजय प्रताप सिंह, लल्ला बाबू, श्यामबाबू सिंह,आयूष सिंह विभू आदि उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

15 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

16 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

16 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

16 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

16 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

17 hours ago