विभिन्न मांगों को लेकर माकपा कार्यकर्ताओ का धरना

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) प्रदेशव्यापी अभियान के तहत माकपा कार्यकर्ताओ ने अधिशासी अभियन्ता सलेमपुर के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर मांग पत्र सौंपा।
जिसमे विधुत विभाग के निजीकरण पर रोक लगाने,विधुत विभाग में कार्यरत सभी संविदा कर्मियों की नियमित नियुक्ति किए जाने ,रिक्त पड़े पदों पर स्थाई नियुक्ति किए जाने,विधुत बिल को माफ किये जाने,किसानों एवं मजदूरों को 300 यूनिट तक फ्री निःशुल्क विजली उपलब्ध कराने ,सरचार्ज माफ् करके विधुत विल हाफ किया जाय।सलेमपुर क्षेत्र के अंतर्गत पुराने एवं जर्जर तारो को तत्काल बदला जाए,जले ट्रांस फार्मरों को 24 घंटे के अंदर बदला जाए । मृतक लाइनमैनों के परिवार को 10 लाख रुपया आर्थिक सहायता एवं परिवार के लोगो को स्थायी नौकरी दिया जाय ,विद्युत कटौती पर रोक लगाया जाय।सलेमपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत ,ठाकुर गौरी के मृत पशुओं का मुआवजा तत्काल दिया जाय । किसानों को नलकूपो पर मीटर लगाने का काम तत्काल बंद किया जाय। आदि मांगो को लेकर माकपा कार्यकर्त्ताओ ने धरना दिया । धरने को संबोधित करते हुए कामरेड सतीश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार ने वादा किया था कि प्रदेश वासियों को 300 यूनिट विधुत फ्री दिया जायेगा लेकिन आज तक पूरा नही किया गया है। सलेमपुर क्षेत्र के अंतर्गत 18 घंटा विद्युत सप्लाई सुनिश्चित किया जाय । सलेमपुर क्षेत्र में विधुत सप्लाई व्यवस्था चरमरा चुकी है। इसको तत्काल ठीक किया जाय । सरकार विधुत विभाग को पूजीपतियों के हवाले करना चाहती है जिसपर रोक लगा लगा कर विभाग में कार्यरत सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाय।धरने को कामरेड रामनिवास यादव,कामरेड हरे कृष्ण कुशवाहा,कामरेड प्रेमचंद यादव,कामरेड रामसुशील यादव, कामरेड गंगा देवी, कामरेड रामछठ्ठू चौहान,कामरेड तारा देवी,कामरेड अनिल यादव,लीलावती देवी,कामरेड,मुन्नीलाल,शिवशंकर यादव शिवलाल प्रसाद इत्यादि।

rkpnews@desk

Recent Posts

रुद्रपुर के जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप

शिनाख्त में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव; पहचान बताने वालों से पुलिस…

24 seconds ago

जिस कलम से कांपती थी अंग्रेजी हुकूमत, वह आवाज आज भी जिंदा है! दामोदर मेनन की कहानी

फोटो goo 1 नवंबर का इतिहास: कलम से अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देने वाले दामोदर…

30 minutes ago

1 नवंबर: इन दिग्गजों का जन्मदिन!

1 नवंबर को जन्मे ये दिग्गज, कोई सिनेमा का सितारा तो कोई राजनीति और साहित्य…

39 minutes ago

आज ही बदला था भारत का नक्शा!

1 नवंबर का इतिहास: एक तारीख, जिसने बदल दी भारत के कई राज्यों की तस्वीर…

50 minutes ago

रविवार का राशिफल: कहीं धन लाभ, कहीं करियर में उड़ान; जानें प्रेम, शिक्षा और भाग्य का हाल

आज का पंचांग और राशिफल, 1 नवंबर 2026: जानें 12 राशियों का भविष्य रविवार, 1…

1 hour ago