शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता एवं अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया सुनीता दुबे ने

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता एवं अध्यक्ष के रूप में प्रोफ़ेसर सुनीता दूबे ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया। अध्यक्ष एवं अधिष्ठाता का प्रभार लेने के बाद पूर्व अधिष्ठाता प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह के साथ उन्होंने महाराणा प्रताप परिसर में स्थित शिक्षा शास्त्र विभाग में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर प्रोफेसर सुनीता दूबे ने कहा कि विश्वविद्यालय की गरिमा को बनाए रखते हुए इसके विकास और छात्रों के हित के लिए सदैव तत्पर रहूंगी।
प्रो. सुनीता दूबे गोरखपुर विश्वविद्यालय के विद्या परिषद की लम्बे समय तक सदस्य होने के साथ विश्वविद्यालय के रानी लक्ष्मीबाई महिला छात्रावास कि आधिक्षिका, राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रभारी सहित विश्वविद्यालय के अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर भी रहीं हैं । प्रो. दूबे ने 1989 से गोरखपुर विश्वविद्यालय शिक्षाशास्त्र विभाग में शैक्षिक कार्य प्रारम्भ कर अब तक कार्यरत हैं। प्रो. दूबे के कुशल निर्देशन में 15 से अधिक छात्र शोध कार्य पूर्ण कर चुके हैं, इनके करीब दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शोधपत्र प्रकाशित हैं। ये गोरखपुर विश्वविद्यालय शिक्षा संकाय के पूर्व अधिष्ठाता एवं अध्यक्ष आचार्य विद्यासागर मिश्र की सुपुत्री हैं और इन्होंने अपने शैक्षिक उपलब्धियों का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। इस अवसर पर माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गोंड, पूर्व अधिष्ठाता एवं अध्यक्ष प्रो. स्नेहलता शाही, प्रो. सुमित्रा सिंह, प्रो. नरेश प्रसाद भोक्ता, प्रो. सरिता पाण्डेय, प्रो. अनुराग द्विवेदी, ऋषि देव पाण्डेय, प्रो. जितेन्द्र मिश्र, प्रो० सुषमा पाण्डेय, प्रो. उदय सिंह, प्रो. बृजेश पांडेय, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. दुर्गेश पाल, डॉ. मित्तू सिंह, डॉ. ममता चौधरी, डॉ. अनुपम सिंह, डॉ लक्ष्मी जायसवाल, ज्योति बाला, डॉ. मुकेश कुमार सिंह, डॉ. अर्जुन सोनकर, अजय तिवारी, संजय शुक्ला सहित विश्वविद्यालय के कई संकायों के अधिष्ठाता, विभागों के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, कई महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक तथा विभाग के सभी शिक्षक व छात्र ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

18 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

18 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

19 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

19 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

19 hours ago

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, वैश्विक पहचान को मिली नई ऊंचाई

नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…

19 hours ago