Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसमर कैंप हुनर और कौशल विकसित करने का देता है अवसर-बीडीओ फोटो-

समर कैंप हुनर और कौशल विकसित करने का देता है अवसर-बीडीओ फोटो-

पथरदेवा, (राष्ट्र की परम्परा)।बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित स्कूलों में समर कैंप के दौरान बच्चों को तमाम रोचक गतिविधियां कराई जा रही हैं। मंगलवार को खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार व खंड शिक्षाधिकारी गोपाल मिश्र कंपोजिट विद्यालय शाहपुर शुक्ल पहुंचे और बच्चों के साथ तमाम गतिविधियों में शामिल होकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों के साथ कैरम भी खेला। कैंप में क्रॉफ्ट और रंगोली समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं।विद्यालय में कैंप की शुरूआत बच्चों के योगासन और प्राणायाम से हुआ। प्रियांशी, अंशु और पुनिता ने सरस्वाती वंदना प्रस्तुत किया। अंकिता, प्रिति यादव और अंजली ने स्वागत गीत गाया। कैंप में आयोजित क्रॉफ्ट प्रतियोगिता में नीलम यादव और मनोरमा यादव अव्वल रहे। विज्ञान नवाचार में धीरज गौतम, आकाश यादव, शिवा और अभिनव कुशवाहा ने बाजी मारी। मेंहदी में अंजलि प्रथम स्थान पर रही। बीडीओ सिंह ने कहा कि समर कैंप हुनर और कौशल विकसित करने का मौका देता है। यह सकारात्मक सामाजिक वातावरण में रहने का अवसर भी प्रदान करता है। बीईओ श्री मिश्र ने कहा कि कैंप में हर दिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। यहां रचनात्मकता, आत्मविश्वास और जीवन कौशल का विकास किया जा रहा है। साथ ही पर्यावरण जागरूकता, समाजिक उत्तरदायित्व, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिजिटल कौशल विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसके पहले प्रभारी प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश जायसवाल ने अधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुमित शुक्ल, शिक्षक बब्बन प्रसाद, उदयभान शर्मा और शिक्षामित्र शंभूशरण कुशवाहा मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments