हिमाचल की कमान सम्भालेंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू, आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए राहुल गांधी समेत तमाम बड़े नेता

नयी दिल्ली एजेंसी।आज कांग्रेस पार्टी के सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए। शिमला के रिज मैदान में दोपहर 1.30 बजे से शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू हुआ, जहां वो पद और गोपनियता की शपथ लिया उन्हें शपथ राज्यपाल ने दिलाया। सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष है। वो नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौधी बार विधायक चुने गए है। सुक्खू राज्य के 15में मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिए।

हिमाचल प्रदेश का उपमुख्यमंत्री हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री को बनाया गया है। अग्निहोत्री भी सुक्खू के साथ ही कार्यक्रम में शपथ लिए। इस खास मौके पर कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हिस्सा लिया।

जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश की नई सरकार में मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट मंत्रियों की अधिकतम संख्या 12 हो सकती है। हालांकि बाद में कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। बता दें कि केंद्रीय पर्यवेक्षकों-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार शाम को विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद के लिए क्रमश: पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख रहे सुक्खू (58) और विपक्ष के नेता रहे अग्निहोत्री (60) के नामों की घोषणा की थी। नामों की घोषणा के बाद सुक्खू ने राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश में नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। 

दो दिनों से चल रही गहमा गहमी के बाद उनके साथ हिमाचल प्रदेश में पार्टी के प्रभारी राजीव शुक्ला और कांग्रेस की राज्य इकाई की प्रमुख प्रतिभा सिंह भी राज्यपाल के पास गई थीं। राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश में नयी सरकार के गठन का दावा करने के लिए एक औपचारिक पत्र सौंपा गया। प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने मुख्यमंत्री के रूप में सुक्खू के चयन को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया था। बाद में सिंह ने कहा कि वह पार्टी आलाकमान का फैसला स्वीकार करती हैं। सुक्खू निचले हिमाचल इलाके के पहले कांग्रेस नेता हैं, जो मुख्यमंत्री बन रहे हैं। वह प्रेम कुमार धूमल के बाद हमीरपुर जिले के दूसरे ऐसे नेता हैं, जो मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होंगे। कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में कुल 68 में से 40 सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर कर दिया है। मतदान 12 नवंबर को हुआ था और परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किए गए थे। 

Editor CP pandey

Recent Posts

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

3 minutes ago

नाविकों की तत्परता से टली अनहोनी, भागलपुर पक्का पुल पर युवती की बची जान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।भागलपुर स्थित पक्का पुल, जिसे हाल के दिनों में घटनाओं के कारण…

7 minutes ago

अजीतमल में संपूर्ण समाधान दिवस: 106 शिकायतें प्राप्त, 7 का मौके पर निस्तारण

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)अजीतमल संपूर्ण समाधान दिवस के तहत शनिवार को तहसील सभागार में जनसुनवाई…

9 minutes ago

विकासखंड का औचक निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति और अभिलेखों की हुई गहन समीक्षा

मोहम्दाबाद (राष्ट्र की परम्परा)l मोहम्दाबाद गोहना विकासखंड में प्रशासन ने कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते…

57 minutes ago

पुलिस प्रशासन ने अभिलेख, मालखाना व हवालात व्यवस्था की जांच

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के थाना तरकुलवा निरीक्षण के तहत पुलिस प्रशासन ने व्यापक समीक्षा…

1 hour ago

कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों और वैदिक मंत्रों से गूंजा गांव

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर विकास खंड के ग्रामसभा अगया में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत…

1 hour ago