नागपुर एजेंसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर में समृद्धि महामार्ग का उद्धाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर चुके है। ये देश की छठी वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नागपुर मेट्रो के दूसरे फेज का उद्घाटन भी किया है। उन्होंने मेट्रो में जनता के साथ सफर भी किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र की यात्रा पर है जहां वो 75,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दे रहे है।
प्रधानमंत्री आज समृद्धि महामार्ग परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे। इस योजना के पहले चरण में 520 किलोमीटर की दूरी शामिल है। नागपुर से शिरडी के बीच बनने वाला ये समृद्धि महामार्ग भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे है। इसे बनाने में लगभग 55 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है। इस एक्सप्रेस वे की खासियत है कि ये नागपुस से शिरडी के सफर को पूरा करने में अब पहले की अपेक्षा सिर्फ आधा समय लेगा। यानी पहले 10 घंटे की जगह अब नागपुर से शिरडी मात्र पांच घंटे में पहुंचा जा सकेगा। ये हाईवे लगभग 701 किलोमीटर लंबा है, जिसका लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। राज्य सरकार इस एक्सप्रेस वे को तीन चरणों में खोलेगी, जिसका पहला चरण नागपुर से शिरडी और दूसरा चरण नागपुर से इगतपुरी तक का है।
वहीं गोवा के मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात भी आज ही देश को समर्पित करेंगे। मोपा हवाई अड्डा उत्तरी गोवा में स्थित है। 2,870 करोड़ रुपये की लागत से बने इस हवाई अड्डे पर कार्गो सुविधा भी उपलब्ध है। ये राज्य का दूसरा हवाई अड्डा है, जबकि पहला हवाई अड्डा डाबोलिम है जिसकी क्षमता 85 लाख यात्रियों की सालाना है।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…