Categories: मऊ

सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी ने हिंदी भवन में मनाया पार्टी का प्रथम स्थापना दिवस

घोसी उपचुनाव में राजभर बाहुल्य सभी बूथों पर जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को-महेन्द्र राजभर

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का पहला स्थापना दिवस मऊ के हिंदी भवन में जोशो खरोश और धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर पार्टी गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर बलिराज राजभर सहित सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लादकर जश्न मनाया।
स्थापना दिवस पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने, कहा कि पार्टी ने आप सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं केवल पर 1 वर्ष में बहुत ही ऊंचाई हासिल किया है। उन्होंने सबसे पहले घोसी उपचुनाव में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी समर्थित प्रत्याशी सुधाकर सिंह की ऐतिहासिक विजय का श्रेय सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को देते हुए सभी को इस पहली सफलता पर बधाई व शुभकामना दिया। राजभर ने कहा कि यदि किसी भी संगठन में अनुशासन हो और उनके पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में समर्पण का भाव हो तो उसे संगठन को ऊंचाई हासिल करने में और लक्ष्य प्राप्त करने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि घोसी विधानसभा में हुए उपचुनाव में विधानसभा की सभी राजभर बाहुल्य बूथों पर हुई जीत यह दर्शाती है कि समाज में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के प्रति सभी का विश्वास बढ़ा है और हमारे समाज ने हमारे आवाह्न पर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में झूम कर मतदान किया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में समाज को धोखा देने वाले विरोधियों के मुंह पर घोसी की जनता ने करारा तमाचा जड़ते हुए उन्हें पैदल कर दिया है और पूरी तरह से नकार दिया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि आपकी एक वर्ष की मेहनत ने आपको समाज में विश्वसनीय बनाया है। अब हम सभी को 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरी क्षमता से समाज में जाकर संगठन का कार्य करना है और सबको पार्टी की नीतियों को बताकर उन्हें अपने साथ खड़ा करना है। हम सभी को हाईकोर्ट की मंशा के अनुरूप राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल कराना, जातिगत जनगणना कराना, एक समान शिक्षा, सभी को फ्री बिजली, सभी को ₹5000 प्रति माह मतदाता पेंशन दिलाने के लिए सभी को जागरूक करके एक साथ करना होगा। जब तक हमारे बीच का नौजवान प्रदेश और देश की पंचायत में नहीं पहुंचेगा तब तक यह हम लोगों की समस्या का समाधान होने वाला नहीं है।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर बलिराज राजभर ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी लोग मिलकर संगठन को प्रत्येक जनपद, प्रत्येक लोकसभा, विधानसभा और विकासखंड से होते हुए बूथ तक के संगठन को संतृप्त करना है। यदि हम सभी संगठन के कार्य को समय से अंजाम देने में सफल हो गए तो हम सभी निश्चित रूप से प्रदेश और देश की पंचायत में अपना प्रतिनिधि भेजने में सफल हो जाएंगे।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बृजेश राजभर ने एवं संचालन युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद राजभर ने किया।
इस अवसर पर अभय नंदन बरनवाल, मनोज राजभर, बड़े लाल चौहान, संजय राजभर, लालजी राजभर, चंद्रशेखर राजभर, मनोज चौधरी, रमेश सिंह चौहान, विशंभर कुशवाहा, रामनिवास राजभर, राजेश राजभर, यशवंत चौहान, यशवंत यादव, गोपाल शरण कनौजिया, धीरज राजभर, रामजीत राजभर, बृजेश यादव, दीपक राजभर, डॉक्टर चिंतामणि राजभर, आबू सालेह, गुजेश राजभर एवं जय हिंद यादव सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

rkp@newsdesk

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

3 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

5 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

5 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

6 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

6 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

6 hours ago