सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

महिलाओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण कि

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनपद बहराइच पहुंची।
जहां पर उन्होंने जिला समाजवादी कार्यालय पर आहूत महिला सभा की संगठन समीक्षा की और बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मे प्रतिभाग लिया। सर्वप्रथम शहर की सीमा दोनक्का चौराहे पर नगर अध्यक्ष महिला सभा सुमन शर्मा के नेतृत्व मे सैकड़ों की संख्या मे शामिल महिला पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तवा का फूल मालों व गाजे – बाजे के साथ जोरदार स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए वहां से पार्टी कार्यालय पहुंची, जहां पर मौजूद सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष मनु देवी, जिला महासचिव सुनील निषाद व जफर उल्ला खान ‘बंटी, सहित तमाम वरिष्ठ सपा नेताओं व महिला पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ, चित्र एवं माल्याणपर्ण कर उनका स्वागत किया।
उक्त समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनु देवी ने और बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष महिला सभा सुनीता यादव ने किया, समीक्षा बैठक में गत वर्षों में समाजवादी महिला सभा बहराइच द्वारा समाजवादी पार्टी की नीतियों, योजनाओं के प्रचार,प्रसार,आंदोलनों में की गई भागीदारी और 2022 विधानसभा चुनाव में संगठन द्वारा किए गए कार्य के बारे मे विस्तार से जिलाध्यक्ष मनु देवी ने प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया व महिला सभा की उपस्थित महिलाओ ने व्यक्तिगत रूप से उनसे संवाद भी कायम किया।
समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए रीबू श्रीवास्तव ने समाजवादी नीतियों का प्रचार प्रसार करने और अधिक से अधिक नारी शक्ति को पार्टी की विचारधारा से प्रेरित कर उन्हे पार्टी से जोड़ने का आह्वाहन किया और उन्होंने कहा कि मणिपुर की महिला उत्पीड़न की घटनाओं से विश्व भर में देश की छवि को नुकसान पहुंचा है, देशभर के एनसीआरबी के आंकड़े प्रमाणित करते हैं कि जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है वहां महिलाओं और बच्चों के प्रति जघन्य अपराध मे बेह ताश वृद्धि हुई है।
उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को अधूरा करार देते हुए कहा कि जनगणना और जाति गणना के बिना महिला आरक्षण सम्भव ही नही है, सपा ने महिला आरक्षण मे सदैव दलित, ओबीसी, आदिवासी और अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए आबादी के हिसाब से आरक्षण मे मांग की है।
भाजपा द्वारा लाया गया आधा अधूरा बिल महिला आरक्षण जैसे गंभीर विषय का सोच का विषय है। इसका जवाब महिलाए आगामी लोकसभा चुनाव मे भाजपा के विरुद्ध वोट डाल कर देंगी, इस बैठक मे करीब सैकड़ों की संख्या मे महिलाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की,इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक रमेश गौतम, जिलाध्यक्ष बाबा साहेब वाहिनी पेशकार राव, नंदेश्वर यादव, मंजू चौधरी, रेनू श्रीवास्तव, रेखा राव, अमाना बेगम, रुखसार शाह, अंजली, पूनम गुप्ता, सायमा, इंद्रावती, कोमल पाल, महक शाह, अलीना फातमा सहित काफी संख्या मे पार्टी जन मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

56 minutes ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

1 hour ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

1 hour ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

2 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

2 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

2 hours ago