खेल भावना को नमन — स्व. राजनाथ राय स्मृति राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का 31 अक्टूबर को होगा भव्य आगाज”

✨ बिहार, गोरखपुर समेत कई जनपदों की टीमें मचाएंगी धूम, कोपागंज का मैदान बनेगा रोमांच और उत्साह का केंद्र


मऊ (राष्ट्र की परम्परा)खेल भावना और युवा जोश को समर्पित “स्वर्गीय राजनाथ राय स्मृति राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता” का भव्य शुभारंभ 31 अक्टूबर, शुक्रवार दोपहर 12 बजे कोपागंज क्षेत्र स्थित बापू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में होगा।
इस प्रतिष्ठित आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, मैदान की साज-सज्जा, दर्शक दीर्घा और स्वागत मंच को आकर्षक रूप देने में आयोजक दिन-रात जुटे हुए हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा द्वारा किया जाएगा। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र सहजानंद राय, राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी और भाजपा मऊ प्रभारी रमेश सिंह मौजूद रहेंगे।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार, गोरखपुर, बलिया, आजमगढ़, बनारस और मऊ जनपदों की आधा दर्जन से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। समापन समारोह 1 नवम्बर दोपहर 2 बजे आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कामेश्वर सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा) शामिल होंगे।
इस मौके पर मधुबन विधायक रामबिलास चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य विशिष्ट अतिथि होंगे।

प्रतियोगिता के संरक्षक शंकर प्रसाद जायसवाल (अध्यक्ष, बापू इंटर कॉलेज) एवं मनोज राय (जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रबंधक, बापू इंटर कॉलेज) हैं। आयोजन की कमान प्रधानाचार्य रविन्द्र राम के नेतृत्व में संभाली जा रही है।

खेल प्रेमियों में इस प्रतियोगिता को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन स्व. राजनाथ राय की स्मृति को समर्पित है, जिन्होंने समाज सेवा और खेल प्रोत्साहन में अविस्मरणीय योगदान दिया।
कोपागंज का मैदान इन दिनों सजीव ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक बन गया है, जहां खेल भावना, अनुशासन और युवा ऊर्जा का संगम देखने को मिलेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

2 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

2 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

2 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

2 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

2 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

2 hours ago