लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं से मांगे सुझाव

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला स्तरीय संवाद एवं कार्यशाला में लिया हिस्सा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला स्तरीय संवाद एवं कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने और लोकसभा चुनाव जीतने के सुझाव मांगे गए। वहीं प्रदेश सचिव बलराम गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता हताश न हो, आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अरशद खुर्शीद लोक सभा कोऑर्डिनेटर के आह्वान पर केडी पैलेस में जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम हुआ। जिसमें कांग्रेस नेत्री मालती पासवान ने उनका स्वागत किया। भारत न्याय यात्रा के तहत ब्लॉक यात्रा और आगामी लोक सभा में रणनीति और कार्यकर्ता जनता से समन्वय कैसे स्थापित करें इसी पे चर्चा हुई। जिला प्रभारी ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर भी संवाद और कार्यशाला आयोजित होगी। जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से अपनी अपनी बूथ कमेटियों का गठन कर जिला कमेटी को उपलब्ध कराने का आह्वान किया। सभी ब्लॉक और न्याय पंचायत अध्यक्षो ने लोकल प्रत्याशी की मांग की है। कार्यक्रम में लोकसभा कोऑर्डिनेटर अरशद खुर्शीद, प्रदेश सचिव बलराम गुप्ता,जिला अध्यक्ष जे पी मिश्रा,शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल,मालती पासवान, फजल खान,विनय सिंह,हसन इस्तियाक,ब्लॉक अध्यक्ष मुबारक अली, रामदीन गौतम,प्रेम कुमार आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

अंकित बालियान हत्याकांड: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, जाट समुदाय में आक्रोश

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…

1 minute ago

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago