शिक्षिका अन्तिमा सिंह ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफाई कर बढ़ाया मान

क्षेत्र में हर्ष,बधाईयों का लगा तांता

कर्नलगंज, गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा)। मंजिल उन्ही को मिलती है जिनके सपनो में जान होती है पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है।यह कहावत क्षेत्र के सरयू डिग्री कॉलेज में वर्तमान में कार्यरत शिक्षिका श्रीमती अन्तिमा सिंह पर सटीक बैठती है। जिन्होंने अपने सेल्फ स्टडी और मेहनत के बल पर यूजीसी नेट, दिसम्बर-2023 की परीक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफाई कर डिग्री कालेज और अपने परिवार तथा क्षेत्र का मान बढ़ाया है। शिक्षिका की सफलता पर महाविद्यालय के कई शिक्षकों सहित समस्त महाविद्यालय परिवार व सगे संबंधियों,शुभचिन्तकों ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है।
सरयू डिग्री कॉलेज,करनैलगंज (गोंडा) में गृह विज्ञान प्रवक्ता के पद पर वर्तमान में कार्यरत शिक्षिका श्रीमती अन्तिमा सिंह ने यूजीसी नेट दिसम्बर-2023 की परीक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफाई किया है। उनकी इच्छा बचपन से यह थी कि उच्च शिक्षा सेवा में जायें। उन्होंने बताया कि मेरी सफलता में सेल्फ स्टडी,यू ट्यूब के कुछ वीडियोज़ और प्रीवियस ईयर के पेपर्स की अहम भूमिका रही है। उनकी इस सफलता पर डिग्री कालेज के प्राचार्य डा० आर०बी० सिंह, अजय सिंह, अमरेश मौर्य, विजय यादव एवं कई शिक्षकों सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

10 minutes ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

28 minutes ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

51 minutes ago

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

19 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

19 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 days ago